ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 18.78 लाख विद्यार्थियों को 944.55 करोड़ रुपए डीबीटी से अंतरित किए


 राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 18,78,726 पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 944.55 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दृढ़ नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण के कारण प्रदेश में छात्रवृत्ति योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रणाली के माध्यम से लागू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां छात्रवृत्ति वितरण में विलंब होता था, वहीं वर्तमान में डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में अंतरित की जा रही है।



उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप अब तक प्रदेश में 37 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया जा चुका है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और सामाजिक न्याय को मजबूती मिली है।


मंत्री कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के सभी पात्र छात्र-छात्राओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।



इस अवसर पर पंचायत राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |