ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत 45 घायल

लखनऊ में सोमवार को डबल डेकर बस पलट गई। इसमें 6 की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। हालांकि आधिकारिक रूप से 5 मौतों की ही पुष्टि हुई है।28 घायलों को SGPGI के अपेक्स ट्रामा सेंटर भेजा गया है। इनमें इसमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। 

हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए। मरने वाले 3 यात्रियों की पहचान हो गई है। इनमें प्रभात कुमार, अंशु (5) और अंजली (10) शामिल हैं। बाकी 3 मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।कई यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर ने हादसे के आधे घंटे पहले ढाबे पर शराब पी थी। वहीं, कुछ यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। यह क्रेन से बस को सीधा करने के समय का है। बस को सीधा करते ही उसकी खिड़कियों से लाशें धड़ाम से सड़क पर गिर गईं। फिर चारों तरफ खून ही खून फैल गया।बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। बस की स्पीड 80 किलोमीटर से ज्यादा थी। बस पलटने के बाद इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को सीधी कर टोल प्लाजा ले जाया गया। वहीं, लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल के सभी डॉक्टरों को बुला लिया गया। बस नंबर और ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना गोसांईगंज क्षेत्रान्तर्गत हुयी बस दुर्घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी लखनऊ द्वारा दी गयी बाइट।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |