चाइनीज मांझे से एक और व्यक्ति हुआ घायल,आज ही मुख्यमंत्री ने दिए थे चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के सख्त निर्देश
February 05, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों के बावजूद लखनऊ में एक बार फिर चाइनीस मांझे का कहर देखने को मिला। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 में शहीद पथ पर चाइनीस मांझे ने रिटायर्ड फौजी को घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों द्वारा कमांड हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां फौजी को मुंह पर 32 टांके लगाए गए। घायल रिटायर्ड फौजी कैंसर हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत है। बुधवार को चाइनीस मांझे से एक युवक की मृत्यु हुई थी जिसके जिसको मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेकर सख्त निर्देश दिए थे।


" alt="Image" />