ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब जीतकर भारतीय टीम ने रचा इतिहास, 96 रनों से न्यूजीलैंड को हराया

संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया बैक टू बैक ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्‍ट टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्‍व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्‍त दी थी। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्‍तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप पावरप्ले में सर्वाधिक स्‍कोर 92/0 - भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल 92/1 - वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024 91/1 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 89/3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016 86/1 - भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
संजू ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी। 33 गेंदों पर संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुपर-8 में वेस्‍टइंडीज (97*), सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड (89*) और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्‍होंने फिफ्टी लगाई। अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक नजर आए और उन्‍होंने सिक्‍स में डील शुरू कर दी। 14वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर संजू ने 3 हवाई फायर किए। 15 ओवर में ही भारत का स्‍कोर 203 रन हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू कैच आउट हुए। शतक से चूके संजू जेम्स नीशम की ऑफ स्‍टंप के बाहर फुलटॉस गेंद पर संजू ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। टाइमिंग सही नहीं थी ऐसे में लॉन्ग-ऑन पर खड़े सब्स्टीट्यूट कोल मैककॉन्ची ने संजू का कैच लिया। वह शतक से चूक गए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक शाहिद अफरीदी (2009) विराट कोहली (2014) संजू सैमसन (2026) टी20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के 25 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2024 24 - संजू सैमसन (भारत) टी20 विश्व कप 2026 24 - सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर, 2023/24 22 - फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2023 22 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025 22 - टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2025
टी20 विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर 3 - महेला जयवर्धने (2010) 3 - विराट कोहली (2016-2021) 3 - बाबर आजम (2021) 3 - केएल राहुल (2021) 3 - कुसल मेंडिस (2026) 3 - साहिबजादा फरहान (2026) 3 - संजू सैमसन (2026) 16वें ओवर में लगे 3 झटके 16वां ओवर भारतीय टीम के लिए खराब साबित हुए और कीवी टीम ने मैच में वापसी की। संजू के बाद जेम्स नीशम ने 5वीं गेंद पर सेट बल्‍लेबाजी ईशान किशन को पवेयिलन भेजा। ईशान ने 25 गेंदों पर 54 रन ठोके। टी20 विश्व कप के इतिहास में पहली बार किसी टीम की पारी में टॉप तीन बल्लेबाजों ने 50 रन का आंकड़ा पार किया है। कप्‍तान सूर्या का नहीं खुला खाता ओवर की आखिरी गेंद पर नीशम ने कप्‍तान सूर्यकुमार यादव को उनके पसंदीदा शॉट पर वापस भेज दिया। स्‍काई गोल्‍डन डक पर आउट हुए। ऑफ स्टंप से बाहर शॉर्ट लेंथ को सूर्या ने शॉर्ट आर्म जैब खेला और रचिन रवींद्र को काफी मेहनत कर इस कैच को लपका। वह दाईं ओर दौड़े और डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर एक नीचा कैच लिया। एक ओवर में 3 विकेट गिरने के बाद तो स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।
अगले 4 ओवर में 28 रन कीवी टीम की मैच में वापसी हो चुकी थी। बैक टू बैक विकेट गिरने का असर स्‍कोर बोर्ड पर भी देखने को मिला। अगले 4 ओवर (16 से 19) में भारतीय टीम ने 28 रन बनाए और 1 विकेट गंवाया। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या सस्‍ते में आउट हुए। भारतीय ऑलराउंडर ने 13 गेंदों का सामना किया और 18 रन बनाए। दुबे ने 250 के पार पहुंचाया हालांकि, 20 ओवर में शिवम दुबे ने हवाई फायर कर भारत का स्‍कोर 250 के पार पहुंचा दिया। इस ओवर में दुबे ने 3 चौके और 2 छक्‍के लगाए। वह 8 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 6 गेंदों पर 8* रनों का योगदान दिया। न्‍यूजीलैाउ की ओर से जेम्‍स नीशम को 3 सफलताएं मिलीं। वहीं रचिन रविंद्र और मैट हेनरी के खाते में 1-1 विकेट आया। एलन को मिला जीवनदान 256 रन चेज करने उतरी ब्‍लैक कैप्‍स को पहले ही ओवर में जीवनदान मिल गया। अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने पिछले मैच के शतकवीर फिन एलन का कैच छोड़ दिया। दूसरे ओवर में टिम सीफर्ट ने हार्दिक पांड्या की क्‍लास लगाई और 2 चौके-2 छक्‍के जड़ दिए। तीसरे ओवर में उपकप्‍तान अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई। तिलक वर्मा ने फिन एलन (9) का उम्‍दा कैच लिया। बुमराह ने दिलाई सफलता भारतीय कप्‍तान ने इसके बाद अपने तुरुप के इक्‍के जसप्रीत बुमराह को गेंद थमा दी। बुमराह ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर रचिन रवींद्र (1) का शिकार कर लिया। ईशान ने रचिन का अविश्‍वसनीय कैच लिया। 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (5) को बोल्‍ड किया। कीवी टीम के विकेट गिर रहे थे पर ओपनर टिम सीफर्ट एक छोर पर डटे हुए थे। टिम ने लगाया अर्धशतक पावरप्ले के बाद हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन (3) को बोल्‍ड किया। 9वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती ने बड़ी मछली जाल में फंसाई। उन्‍होंने टिम सीफर्ट को वापस भेजा। टिम ने 26 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने बाउंड्री रोप्स के पास एक और शानदार कैच पकड़ा। टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्‍यादा रन 383 - साहिबजादा फरहान (2026) 326 - टिम सीफर्ट (2026) 321 - संजू सैमसन (2026) 319 - विराट कोहली (2014) 317 - तिलकरत्ने दिलशान (2009) 317 - ईशान किशन (2026) 13वें ओवर में अक्षर पटेल ने डेरेल मिचेल को ईशान श्किान के हाथों कैच आउट कराया। 16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 2 शिकार किए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर जेम्‍स नीशम (8) और चौथी गेंद पर मैट हेनरी (0) को बोल्‍ड किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |