किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ के क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एवं रूमेटोलॉजी विभाग द्वारा इम्यूनो-एलर्जी समिट 2026 का सफल आयोजन अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में किया गया।
यह आयोजन विभाग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में
“इम्यूनोलॉजी, एलर्जी एवं क्लिनिकल प्रैक्टिस के बीच सेतु” थीम पर आधारित था।
वैज्ञानिक सत्रों में निम्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए:
• एलर्जी का नवीन वर्गीकरण
• स्किन प्रिक टेस्टिंग (SPT)
• अर्टिकेरिया, एंजियोएडेमा एवं एनाफिलेक्सिस
• T2 अस्थमा एवं बायोलॉजिक्स
• एटॉपिक डर्मेटाइटिस
• ओपीडी में साक्ष्य-आधारित एलर्जी प्रबंधन
मुख्य विशेषज्ञ वक्ता:
• डॉ. नंदना बाला (बेंगलुरु) – फूड एलर्जी
• डॉ. सुनीला (बेंगलुरु) – एनाफिलेक्सिस
• डॉ. कुनाल चंदवार (अहमदाबाद) – अर्टिकेरिया एवं एंजियोएडेमा
विशेष रूप से स्किन प्रिक टेस्ट (SPT) पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थियों के बीच एलर्जी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विजेता:
• 🥇 प्रथम: डॉ. सिफ्रा
• 🥈 द्वितीय: डॉ. सरल
• 🥉 तृतीय: डॉ. मयंक
साथ ही, “एलर्जी अवेयरनेस – सेव्स लाइफ” पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले MBBS विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विजेता:
• 🥇 प्रथम: आयुष गुप्ता एवं अनंत कृष्ण मिश्रा
• 🥈 द्वितीय: सात्विक वर्मा एवं आशी वर्मा
• 🥉 तृतीय: दीप्ति पांडे एवं इशिका देशपांडे
आयोजन समिति:
• आयोजन अध्यक्ष: डॉ. पुनीत कुमार
• सह-अध्यक्ष: डॉ. उर्मिला ढाकड़
• आयोजन सचिव: डॉ. मुकेश कुमार मौर्य
कार्यक्रम को विभाग के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. एस. के. दास का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विभाग द्वारा अप्रैल 2026 से “एलर्जी ओपीडी” प्रारंभ करने की घोषणा की गई।
डॉ. मुकेश कुमार मौर्य, आयोजन सचिव ने बताया कि यह ओपीडी अप्रैल 2026 के प्रथम सप्ताह से प्रत्येक बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक विभाग में संचालित की जाएगी, जिससे एलर्जी रोगियों को विशेष एवं सुलभ उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा।
उन्होंने आगे बताया कि यह समिट इम्यूनोलॉजी और एलर्जी के नवीनतम ज्ञान को दैनिक चिकित्सा अभ्यास से जोड़ने में अत्यंत सफल रहा।


" alt="Image" />
" alt="Image" />