ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

समदा अब शंख चौराहा एवं मझंनपुर अब कलश चौराहा के नाम से जाना जाएगा, हुआ नामकरण और लोकार्पण


 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने गृह जनपद कौशांबी के मंझनपुर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें नमन किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया।


*प्रमुख कार्यक्रम और अनावरण:*



उपमुख्यमंत्री जी ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अंतर्गत भगवान परशुराम जी, पूज्य संत गाडगे जी महाराज, अमर वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी एवं ऊदा देवी जी की प्रतिमाओं का अनावरण कर योग केंद्र का उद्घाटन किया तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' रोपित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये महापुरुष हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं और उनकी शिक्षाएं हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

नगर पालिका परिषद के विकास कार्यों के अंतर्गत उन्होंने कई महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की शिलापट्टिका का अनावरण किया।

कार्यक्रम के दौरान मौर्य जी ने परिसर में पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधे अवश्य लगाएं।



उपमुख्यमंत्री जी ने स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कौशांबी के बदलते स्वरूप और सुदृढ़ होती बुनियादी सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।


इस अवसर पर. जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी,. विधायक पूजा पाल जी,. जनप्रतिनिधिगण एवं सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |