जवाब में इंग्लैंड की टीम की बैटिंग अच्छी रही, लेकिन अंत में फिनिशिंग लाइन के पार नहीं जा सकी।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेली। जबकि शिवम दुबे ने 43 रन बनाए। ईशान किशन ने 39, हार्दिक पंड्या ने 27 और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड से विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट झटके। एक विकेट जोफ्रा आर्चर को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।
इंग्लिश टीम के लिए इस रन चेज में जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 105 रन की पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत दिलाने में काफी नहीं हो सकी और भारत ने 7 रन से इंग्लैंड को रौंदकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह भारतीय टीम लगातार दूसरे एडिशन में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा। वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया ने फाइनल में एंट्री की। मैच जीतने के बाद कप्तान सूर्या काफी खुश नजर आए।
भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना लिया। टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर रिकॉर्ड 256 रन है। जोकि टीम ने इस वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मैच में बनाया था।
ओवरऑल टी-20 वर्ल्ड कप में यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर रहा। श्रीलंका का नाम टी-20 वर्ल्ड कप में हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड हैं, टीम ने केन्या के खिलाफ 2007 में 260 रन बनाए थे।
" alt="Image" />
" alt="Image" />