उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का वाराणसी दौरा: कार्यकर्ताओं से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा
March 06, 2026
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत धर्म नगरी वाराणसी पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सर्किट हाउस, वाराणसी पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और आगामी सांगठिक कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि, "कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने वाले सेतु हैं।"
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता (Quality) में कमी पाई गई या धन का दुरुपयोग हुआ, तो संबंधित अधिकारियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर आने वाली जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।
• केवल फाइलों पर शिकायतों का निस्तारण न दिखाया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित की जाए।
• हर समस्या के समाधान के लिए एक निश्चित समय सीमा तय करने के निर्देश दिए गए।
वाराणसी में चल रहे विभिन्न फ्लाइओवर, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा:
• काम शिफ्ट में चलाकर समय से पूरा किया जाए।
• सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के अभियान में कोई कोताही न बरती जाए।
उन्होंने जोर दिया कि 'अंतिम पायदान' पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं (जैसे- आवास योजना, आयुष्मान भारत, और पेंशन योजना) का लाभ बिना किसी बिचौलिये के पहुँचना चाहिए। सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक 'होली' पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु उप मुख्यमंत्री जी निवेदिता बालिका इण्टर कॉलेज, तुलसीपुर पहुंचे।


" alt="Image" />
" alt="Image" />