ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहर के होटल रेजेंटा सेन्ट्रल लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लीना जौहरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर बच्चों के लिए तैयार किए गए लर्निंग मटेरियल का एक स्टॉल भी लगाया गया। यह कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट द्वारा मैरिको लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम निहार शांति पाठशाला फनवाला (मैरिको सीएसआर इनीशिएटिव) के अंतर्गत समर्थित है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लीना जौहरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े किसी भी कार्यक्रम की धुरी हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां हैं और आज का दिन उनके योगदान को सम्मानित करने का दिन है। सेसमी वर्कशॉप इंडिया ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी सोनाली खान ने बताया कि बहराइच में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ एक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जो प्रारंभिक बाल विकास कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके अंतर्गत बहराइच जिले के 100 आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे बच्चों के लिए फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और विकास साझेदारों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सकता है। इस अवसर पर उपनिदेशक सेराज अहमद, मैरिको लिमिटेड के सीएसआर मैनेजर सत्या नायडू तथा सीडीपीओ हुजूरपुर विमल सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बहराइच की 30 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इन कार्यकत्रियों ने प्री-स्कूल शिक्षा को बढ़ावा देने, अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रतिभागियों के लिए एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। यह पहल सरकार एवं विकास साझेदारों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने और समुदाय में विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |