ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतों की सुनवाई, मौके पर किया गया आपत्तियों का निस्तारण

नगर निगम लखनऊ द्वारा शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय लालबाग स्थित त्रिलोकनाथ सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इस दौरान नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से गृहकर, जलकर, कर निर्धारण (जीआईएस सर्वेक्षण के बाद प्राप्त आपत्तियां), सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क व गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण तथा जलापूर्ति से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में गृहकर एवं जलकर से संबंधित कुल 162 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें गृहकर से जुड़ी 140 आपत्तियां तथा जलकल विभाग से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज की गईं। गृहकर आपत्तियों में जोनवार स्थिति के अनुसार जोन-1 से 56, जोन-2 से 7, जोन-3 से 19, जोन-4 से 12, जोन-5 से 8, जोन-6 से 16, जोन-7 से 13 तथा जोन-8 से 9 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके अतिरिक्त 58 शिकायतें सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क व गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण तथा जलापूर्ति से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनकी भी सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस प्रकार संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 220 शिकायतों पर सुनवाई की गई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस नगर निगम और नागरिकों के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी 'पम्मी', माननीय पार्षदगण, अपर नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, सभी जोनों के जोनल अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |