ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

लखनऊ के लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों और तीमारदार में मारपीट,मरीज के मौत के बाद हंगामा

 


लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में मंगलवार सुबह डॉक्टरों और तीमारदार में मारपीट हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों पर हंगामा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।


रजौली अनवरी बेहटा, गुडंबा निवासी लाल बहादुर (45) बुलेट मैकेनिक थे। उनके साले प्रदीप ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की बीच रात करीब 3 बजे लाल बहादुर की तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया। 



प्रदीप ने बताया कि इलाज शुरू होने बाद वे हाथ-पैर फेंकने लगे तो डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद बोला गया कि वेंटीलेटर पर रखना पड़ेगा। मंगलवार सुबह 7 बजे तक कुछ नहीं किया। उनकी तबियत बिगड़ी तो बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए।परिवार के सदस्य घबराकर रोने-बिलखने लगे तो डॉक्टरों और गार्डों ने धक्का दे दिया, जिससे सब लोग बाहर गिर गए। इस दौरान धक्का-मुक्की हो गई। मामले में पुलिस का कहना है अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत खराब थी और उसे इंट्यूबेट करने की जरूरत थी। इसके लिए घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे लिखित में मना कर दिया था।हालत ज्यादा खराब होने पर साढ़े छह बजे इसकी सहमति दी, तब उसकी हालत खराब हो चुकी थी। तमाम कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद घरवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |