ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

“From Confusion to Clarity” पर लखनऊ में API व SOAR द्वारा शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन


सोसाइटी फॉर ऑस्टियोआर्थराइटिस रिसर्च (SOAR) लखनऊ शाखा तथा एकेडमी ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया (API) लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में “Rheumatology for Clinicians: From Confusion to Clarity” विषय पर एक सफल सीएमई कार्यक्रम का आयोजन क्लार्क अवध, हजरतगंज, लखनऊ में किया गया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. ए. के. त्रिपाठी रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में रूमेटोलॉजी रोगों के बढ़ते बोझ और उनके शीघ्र निदान व उचित उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।  


कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए। डॉ. एस. के. दास ने ऑस्टियोआर्थराइटिस और सीपीपीडी में सूजन के तंत्र और प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पूजा धाओन और डॉ. श्वेता अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीएमई के अंतर्गत आयोजित “पेडियाट्रिक पर्ल्स” सत्र में डॉ. मुकेश मौर्य ने विशेषज्ञ चेयरपर्सन के रूप में बच्चों में होने वाले रूमेटोलॉजिकल रोगों की शीघ्र पहचान और उपचार पर उपयोगी मार्गदर्शन दिया।


इस शैक्षणिक कार्यक्रम में शहर के कई चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया और इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |