ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाय- केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने रविवार को मॉ शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा जनपद कौशाम्बी में ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। 
उप मुख्यमंत्री  ने सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाय, जिसके अन्तर्गत समूह गठन, रोजगार के नए अवसर सृजित करने, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने व समूह की आय में वृद्धि आदि में उल्लेखनीय कार्य किए जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कार्ययोजना बनाकर अच्छी गतिविधियॉ की जाय, ताकि समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। समूहो द्वारा उत्पादित उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उसकी बिक्री एवं मार्केटिंग कराई जाय। 
         उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की प्रत्येक दीदी को लखपति दीदी बनाना है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों, डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. से कहा कि समूह की दीदियों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाय। उन्होंने डी.एम.एम. व सभी बी.एम.एम. को उत्कृष्ट कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में खाद्य प्रसंस्करण की 05 करोड़ की यूनिट लगाए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री आवास योजना के2026 एमएम अन्तर्गत सर्वे कराकर छूटे हुए सभी पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय तथा इसी प्रकार अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लोगों को भी लाभान्वित किया जाय। 
          बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण  मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |