ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

IPL मैचों के दौरान मेट्रो सेवाओं और फीडर बस का समय रात 12:30 बजे तक बढ़ा,कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू


 लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत देने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने IPL मैचों के दौरान मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाते हुए रात 12:30 बजे तक संचालन का फैसला किया है। यह सुविधा खासतौर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मुकाबलों के दिनों में मिलेगी, ताकि दर्शकों को देर रात सुरक्षित घर लौटने में परेशानी न हो।

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और शाम 7:30 बजे होने वाले मैचों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मेट्रो प्रशासन लगातार चौथे साल क्रिकेट फैंस के लिए यह विशेष व्यवस्था कर रहा है।

मैच देखने जाने वाले दर्शकों के लिए इकाना स्टेडियम तक पहुंच और वापसी को और आसान बनाया गया है। इंदिरा नगर मेट्रो स्टेशन और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर फीडर बसें मिलेंगी। मैच खत्म होने के बाद भी बसें स्टेडियम से मेट्रो स्टेशनों तक चलती रहेंगी।


मैच के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। खासकर शहीद पथ पर भारी वाहनों, बसों और ऑटो-ई-रिक्शा की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज और प्राइवेट बसों सहित सभी व्यवसायिक वाहनों की शहीद पथ पर नहीं जा सकेंगे। ऑटो और ई-रिक्शा पूरी तरह बंद रहेंगे। सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। मैच के दौरान स्टेडियम की तरफ जाने वाली रोड पर सिटी बसें चलेंगी। हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच इनके रुकने पर पाबंदी रहेगी। बसें सड़क की दाईं ओर चलेंगी।

ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए अलग से रूट तैयार किया है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से डायवर्ट किए जाएंगे। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है।

सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल की तरफ सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |