एमपी/एमएलए कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। राजभर पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान रतनपुरा बाजार, मऊ में एक जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं/नेताओं को गाली देने और "जूता मारने" की धमकी देने का आरोप है। उस वक्त ओमप्रकाश राजभर सुभासपा अध्यक्ष थे और BJP से गठबंधन तोड़ चुके थे। मंच से BJP नेताओं पर तीखी टिप्पणी की थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट MP-MLA कोर्ट, मऊ डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने वारंट जारी किया। केस में कई तारीखों से हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने पहले समन, फिर जमानती वारंट भेजा। हाजिर न होने पर अब NBW जारी हुआ।

" alt="Image" />
" alt="Image" />