ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया उत्तर प्रदेश


 गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि माँ गंगा मात्र एक नदी ही नहीं 140 करोड़ भारतीयों के लिए आस्था और आस्तिकता का केन्द्रबिन्दु हैं। देश के अन्नदाताओं को साक्षात् ईश्वर का वरदान हैं। भारत की हरियाली और समृद्धि का मूलभूत आधार हैं।


जिस तरह माँ गंगा अपने अमृत जैसे जल से माटी को सींचकर सोना बना देती हैं। ठीक वैसे ही यह गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की औद्योगिक सम्भावनाओं को एक नया कलेवर और नया स्वरुप देने जा रहा है। यही कारण है कि आज अवस्थापना विकास की दिशा में ऐतिहासिक और स्वर्णिम अध्याय का आरम्भ हो रहा है।


माँ गंगा इस देश की सांस्कृतिक जीवनरेखा है। हमारा विश्वास है कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक जीवनरेखा के रूप में स्थापित होकर निवेश और परिवहन को एक नई ऊंचाई देने जा रहा है। इस एक्सप्रेसवे का नाम इसी भावना और विश्वास को प्रकट करता है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेस प्रदेश के रूप में एक नई पहचान मिली है। पिछले 9 वर्षों के दौरान बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक व अवस्थापना विकास को दोगुनी रफ्तार दी है। गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही उत्तर प्रदेश देश कुल एक्सप्रेसवे में 60 प्रतिशत एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। 


गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण डबल इंजन की हमारी सरकार की उपलब्धियों की यात्रा में मील का पत्थर है। सांस्कृतिक राजधानी प्रयागराज से देश की राजधानी तक जुड़ने वाला यह एक्सप्रेसवे समग्र विकास के प्रति हमारे कमिटमेन्ट और डेडिकेशन का दर्पण है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |