ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के तहत ITI अलीगंज में कैंपस ड्राइव

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के अंतर्गत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार अवसर में डेनसो हरियाणा प्रा. लि. द्वारा गुरुग्राम, हरियाणा स्थित इकाई के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव ने कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने का आग्रह किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को समय पर ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव युवाओं को रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रदेश सरकार की रोजगारपरक नीतियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

प्लेसमेंट ऑफिसर  एम.ए. खाँ ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस ड्राइव में कुल 122 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत 57 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रथम वर्ष में अधिकतम 22,055 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा, साथ ही उन्हें बी.वोक कोर्स करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके कौशल विकास एवं करियर उन्नति को बल मिलेगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में अनुदेशक  मकबूल कादिर,  जेड रहमान तथा ग्रे सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |