ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऊर्जा संरक्षण एवं पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने के लिए किए गए आवाहन के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सभी मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तेल एवं अन्य संसाधनों का यथासंभव कम उपयोग किया जाए तथा उनके सदुपयोग को प्राथमिकता दी जाए।
इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी जी ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास से सचिवालय तक का सफर बाइक से तय किया। उनका यह कदम न केवल ईंधन की बचत के प्रति जागरूकता का संदेश देता है, बल्कि आम जनमानस को भी पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित करता है।
राज्यमंत्री अंसारी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह आह्वान केवल एक अपील नहीं, बल्कि देशहित में एक आवश्यक कदम है। यदि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर थोड़ी-थोड़ी बचत का संकल्प ले, तो इसका व्यापक सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था एवं पर्यावरण दोनों पर पड़ेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। यह पहल एक उदाहरण है कि जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |