ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

उद्यान मंत्री अपने, सरकारी आवास से उद्यान निदेशालय तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट (ई-रिक्शा) के माध्यम से पहुंचे

 

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने ईंधन बचत एवं सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की पहल की


उद्यान मंत्री अपने 19, गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास से उद्यान निदेशालय तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट (ई-रिक्शा) के माध्यम से पहुंचे. 


यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में की गई


उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है


पहल का मुख्य उद्देश्य ईंधन की बचत करना, प्रदूषण कम करना और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को प्रोत्साहित करना है


उद्यान मंत्री ने कहा कि यदि लोग सप्ताह में कुछ दिन भी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तो इससे ईंधन की खपत और ट्रैफिक दबाव, दोनों कम होंगे


उन्होंने आमजन से निजी वाहनों का कम उपयोग करने और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने की अपील की


मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन और ऊर्जा बचत केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है


उन्होंने युवाओं, नागरिकों एवं सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी सार्वजनिक परिवहन को अपनाने का आह्वान किया



आज उद्यान विभाग में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विभाग में ईंधन एवं ऊर्जा बचत करने का तय किया लक्ष्य


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सप्ताह में एक दिन को नो व्हीकल डे बनाए, इस दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ऑफिस आए और जाए


उन्होंने यह भी कहा कि अन्य दिनों में सभी अधिकारी एवं कार्मिक अगर एक ही रूट से आ रहे हैं तो समन्वय करके एक साथ एक ही वाहन में आए


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |