ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

बड़े मंगल के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर मे श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के निकट आयोजित भण्डारे मे पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के चरणों में शीश नवाकर  पूजा-अर्चना की।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने बजरंगबली से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना करते हुए सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बने रहने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल 
 द्वारा आयोजित भंडारे में उप मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं एवं भक्तों को प्रसाद वितरित किया तथा प्रसाद ग्रहण भी किया।
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि पवनपुत्र श्री हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में आरोग्य, उत्साह और समृद्धि का प्रकाश सदैव बना रहे।
मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |