ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

मुख्यमंत्री ने 1,682 मेधावी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की यह उपलब्धि केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि लाखों परीक्षार्थियों के बीच उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करना कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

मंत्री गुलाब देवी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समय का सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति अटूट संकल्प सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर उसके अनुरूप तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए संकल्प में विकल्प नहीं होना चाहिए।

गुलाब देवी ने अभिभावकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों के पीछे माता-पिता के त्याग, संघर्ष और समर्पण का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार अपनाने, उनकी गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखने तथा मोबाइल और तकनीक के सदुपयोग के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि माता-पिता यदि बच्चों के मित्र बनेंगे तो बच्चे अपनी समस्याएं और भावनाएं खुलकर साझा कर सकेंगे।

उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से भी विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च है और शिक्षक का आचरण, व्यवहार एवं कार्यशैली विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण पर गहरा प्रभाव डालती है। शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करना चाहिए।

मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में माध्यमिक शिक्षा विभाग निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2026 की यूपी बोर्ड परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शुचितापूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न हुई। पूरे प्रदेश में कहीं भी प्रश्नपत्र लीक होने अथवा समय से पूर्व खोले जाने की घटना नहीं हुई, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत राजकीय, सहायता प्राप्त एवं संस्कृत विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध हो सके। व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में ड्रीम लैब की स्थापना की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समारोह में विभिन्न बोर्डों के 223 राज्य स्तरीय मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जबकि जनपद स्तर पर यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 1,459 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया  है। इस प्रकार कुल 1,682 छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।

अंत में माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे अपनी इस उपलब्धि को जीवन का अंतिम लक्ष्य न मानकर आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में लें तथा निरंतर परिश्रम कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |