ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय के अधीन निर्माणाधीन नवीन संग्रहालयों के सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण हेतु धनराशि अवमुक्त

उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय के अधीन निर्माणाधीन नवीन संग्रहालयों की स्थापना विकास एवं क्यूरेशन कार्य के अंतर्गत माह अप्रैल, 2026 तक कार्यदायी संस्थाओं द्वारा आगणन के सापेक्ष आवश्यक धनराशि की प्रथम किश्त जारी कर दी गई है। यह परियोजनाएं वाराणसी, फिरोजाबाद, देवरिया, लखनऊ, झांसी, कुशीनगर में संचालित की जा रही हैं। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए है कि परियोजनाओं के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। अधोमानक अथवा घटिया सामग्री का प्रयोग पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। 

यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वाराणसी में मुंशी प्रेमचंद स्मृति संग्रहालय एवं पुस्तकालय, लमही के आंतरिक साज-सज्जा एवं क्यूरेशन आदि कार्यों के लिए 260 लाख रूपये की धनराशि पहली किश्त के रूप में अवमुक्त की गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा परियोजना के संबंध में अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार जनपद फिरोजाबाद में ग्लास म्यूजियम के क्यूरेशन कार्य के लिए 440.54 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसी प्रकार देवरिया जनपद में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अंतर्गत राजकीय आस्थान पुरानी कचहरी की भूमि पर शहीद स्व0 रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति स्थल विकास, क्यूरेशन कार्य तथा आंतरिक साज-सज्जा के लिए 30 करोड़ रूपये की धनराशि जारी की गई है। 

पर्यटन मंत्री ने बताया कि संग्रहालयों के सदृढ़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण योजना के अंतर्गत लखनऊ संग्रहालय में क्यूरेशन एवं समन्वित विकास चिल्ड्रेन गैलरी विभिन्न गतिविधियों, वर्कशॉप, लैंडस्केप तथा उच्चीकरण आदि के लिए 198.13 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसी प्रकार जनपद झांसी के राजकीय संग्रहालय की स्थापना, विकास एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 03 करोड़ रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा इस धनराशि से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा जनपद कुशीनगर राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, विकास आदि के लिए 1500 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। 

जयवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ राज्य संग्रहालय परिसर में स्थित ओल्ड कोठी में कैफेटेरिया एवं कोठी के एक्सटेंशन भाग में नवनिर्मित लाइब्रेरी की स्थापना के लिए 459.1 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके अलावा राज्य संग्रहालय लखनऊ भवन के बेसमेंट कक्षों के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिक स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के लिए चालू वित्तीय 2026-27 में 460.49  लाख रूपये की धनराशि जारी की गई है। इस परियोजना का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार राज्य संग्रहालय, लखनऊ परिसर में सीवर लाइन एवं रेन वाटर हारवेस्टिंग प्लांट एवं नलकूप बोरिंग स्थापना संबंधी कार्य के लिए 174.66 लाख रूपये की धनराशि जारी की गई है। इसका भी कार्य प्रगति पर है तथा राज्य संग्रहालय लखनऊ में विदेशी मूर्ति कला, विथिका की मुर्तियों को स्थानातंरित कर संग्रहालय परिसर में दूसरी जगह प्रदर्शित किए जाने के लिए 159.88 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस परियोजना के कार्य की प्रगति 95 प्रतिशत पर है। शेष कार्य शीघ्र ही पूरे करा लिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |