ऑटोमोबाइल

ADVERTISEMENT
Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Breaking Posts

RCB ने IPL 2026 का खिताब जीता,चैंपियन बनने पर मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी को भी मिले कई अवॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए फाइनल में गुजरात की टीम 155 रन ही बना पाई। विराट कोहली कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने 18वें मैच में मैच अपने नाम कर लिया।
आईपीएल का खिताब जीतने के लिए आरसीबी को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले। आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उपविजेता रही गुजरात टाइटंस के खाते में 12 करोड़ 50 लाख रुपये आए। गुजरात की टीम दूसरी बार आईपीएल का फाइनल हारी है। टीम ने 2022 में खिताब जीता था।
राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। वह मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द सीरीज) रहे। उनके बल्ले से 776 रन निकले और ऑरेंज कैप भी जीता। वैभव आईपीएल 2026 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। सबसे ज्यादा छक्के और सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट भी वैभव का ही रहा। इसके लिए भी उन्हें अवॉर्ड मिले।
विराट कोहली आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। कोहली ने 37 साल 207 दिन की उम्र में यह अवॉर्ड जीता, वहीं आरसीबी के ही पूर्व कप्तान अनिल कुंबले इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। 2009 में जब आरसीबी फाइनल में डेक्कन चार्जर्स से हारी थी तो उस मैच में कुंबले प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द यूर्नामेंट या मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सीजन उनके लिए कमाल का रहा। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें मात्र 1.10 करोड़ रुपए का खरीदा था। पहले सीजन वैभव को मात्र 7 ही मैच खेलने का मौका मिला था, मगर उन्होंने उस 7 मैचों में ही दिखा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं।
आईपीएल की ट्रॉफी उठाने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी ने 17 साल इंतजार किया था। 18वें साल में जाकर आरसीबी को आईपीएल की पहली ट्रॉफी नसीब हुई थी, लेकिन अब वही टीम लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने में सफल हुई है। 2025 के बाद 2026 में भी विराट कोहली की टीम चैंपियन बनी है और इस तरह एक नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। आरसीबी टीम और टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने उस उपलब्धि को हासिल कर लिया है, जो अभी तक रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement

Below Post Ad

Google AdSense Icon Advertisement
Design by - Blogger Templates |