उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने आदर्श शासन, न्यायप्रिय व्यवस्था, लोककल्याणकारी कार्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के माध्यम से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अनेक धर्मस्थलों के संरक्षण एवं पुनर्निर्माण का कार्य किया तथा जनसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के महान योगदान को अपेक्षित सम्मान नहीं मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद महान विभूतियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उनकी 300वीं जयंती का आयोजन पूरे देश और प्रदेश में श्रद्धा एवं गौरव के साथ किया गया।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि आज पूरा देश और प्रदेश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को नमन कर रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और महान व्यक्तित्वों को सम्मान देने का कार्य निरंतर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि विधायक नन्द किशोर गुर्जर निरंतर क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, विधायक नन्द किशोर गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर, पार्षदगण, बीडीसी सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
" alt="Image" />
" alt="Image" />